अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग
यूको बैंक की 50 वर्षों से उपर की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति है। इस समय दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों सिंगापुर और हांगकांग में यूको को चार विदेशी शाखाएं तथा कुआलालामपुर, मलेशिया में प्रितिनिधि कार्यालय है। भारत से अंतरराष्ट्रीय संयोजन को एकीकृत कोष शाखा, अंतररार्ष्टीय बैंकिंग शाखाओं और प्राधिकृत विदेशी मुद्रा शाखाओं के माध्यम से एक बड़े भारतीय नेटवर्क द्बारा समर्थन मिलता है । भारत की हमारी अन्य शाखाएं भी हमारे बैंक की प्राधिकृत, शााखाओं के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराती है। विभिन्न देशों में सभी महत्वपूर्ण वैश्विक केंद्रों पर अग्रणी बैंकों के साथ तदनुरूप व्यवस्था कर इस अंतररााष्ट्रीय नेटवर्क को और बढ़ाया गया है। अतः यूको की वास्तविक वैश्विक उपिस्थित है और ये क्षमता और स्प्रेड दोनों के रूप में उत्तम अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग संबंध नेटवर्क के माध्यम से सभी श्रेणी के ग्राहकों को विभिन्न तरह के अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग उत्पादों, सेवाओं ओर वित्तीय समाधान दे सकता है जो उनकी बैंकिंग आवश्यकताओं पर आधारित हैं।

1. उत्पाद एवं सेवाएं
हमारी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग शाखाओं , प्राधिकृत विदेशी मुद्रा शाखाओं और एकीकृत कोष शाखा द्बारा भारतीय ग्राहकों, कार्पोरेट, अनिवासी भारतियों, विदेशी कार्पोरेट निकायों विदेशी कंपिनयों/ व्यक्तियों तथा विदेशी बैंकों आदि को भारत में अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराई जाती हैं। भारत में हमारी अन्य शाखाएं भी हमारी शाखाओं के उपर्युक्त नेटवर्क के माध्म से अंतरराष्ट्रीय बिक्री सुविधा मुहैया कराती हैं।
सभी सुविधाएं बैंक और भा.रि. बैंक के प्रचिलित नियमों ओर दिशानिर्देशों के अध्यधीन हैं। प्रदान की जानेवाली सेवाओं के सक्षिप्त विवरण निम्नानुसार र्हें :
उपलब्ध सेवाओं का संक्षिप्त विवरण :-
1. एन आन आई बैकिंग (कृपचा एन आरआई कॉर्नर देखें)
2. विदेशी मुद्रा ऋण
3. निर्यातकों को वित्त/सेवाएं
4. आयातकों को वित्त/सेवाएं
5. विप्रेषण
6. विदेशी मुद्रा एवं कोष सेवाएं
7. निवासी विदेशी मुद्रा (देशी) जमा
8. तदनुरूप बैंकिंग सेवाएं
9. सभी सामान्य बैंकिंग सेवाएं (कृपया देशी बैंकिंग खंडों देखें)

2. विदेशी मुद्रा ऋण
क) भारत में (एफसीएनआर 'बी' ऋण) :
भारत में विदेशी मुद्रा मूल्याकित ऋणों को भारतीय रिजर्व बैंक द्बारा दी गई अनुमति के अनुसार एफ सी एनआर (बी) जमा खातों आदि में बैंक की विदेशी मुद्रा निधियों के पूल में से मंजूर किया जाता है । इन ऋणों को सामान्यतयसा एफसीएनआर (बी) ऋण कहा जाता है। यूको के पास एन आर आई ग्राहकों/ जमाकर्ताओं का विस्तृत आधार है। अतः एफसीएनआर (बी) जमा आदि के संसाधन आधार के साथ यूको हमारे ग्राहकों को रुपयों में ऋण देने के विकल्प के साथ भारत में विदेशी ऋण देने की स्थ्ति में है। ये ऋण अमरीकी डालर जेैसी विदेशी मुद्रा में मूल्याकित हैं ओैर ये अल्पावधि ऋणों के रूप में दिए जाते हैं। लिबोर पर उचित स्प्रेड के साथ ब्याज निर्धारित किया जाता है।
यूको भारतीय शाखाओं में एन आर आई की एफ सी एन आर (बी) जमा पर विदेशी मुद्रा में ऋण देने की भी अनुमति देता है। इसके विवरण एन आर आई बैंकिंग खंड में उपलब्ध हैं।
ख) भारत के बाहर
विश्व के दो बड़े वित्तीय केंद्रों पर उपस्थित रहने के साथ भारतीय तथा बहुराष्ट्रीय कार्पोरेट को प्रतिस्पर्धात्मक आधार पर विदेशी मुद्रा ऋण की व्यवस्था/ मंजूरी करने हेतु यूको के पास विदेशी मुद्रा संसाधन हैं। भारत सरकार/ भा.रि बैंक की बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) नीति के अनुसार हमारी विदेशी शाखाओं द्बारा भारतीय कार्पोरेट को विदेशी मुद्रा मूल्याकित ऋणों की मंजूरी दी जाती है।

3. निर्यातकों को वित्त/सेवाएं
निर्यातकों के लिए यूको गोल्ड कार्ड
यूको ने ऋण पाने के पात्र निर्यातकों के लिए गोल्ड कार्ड की शुरूआत की हैं बहुत ही अच्छी शर्तों पर निर्यात ऋण की सरलीकृत प्राप्ति। ऋण की बेहतर शर्तें जिनमें बैंक द्बारा अन्य निर्यातकों को दी गई ब्याज दरें शामिल हैं। अन्य निर्यातकों के मुकाबले ऋण आवेदनों का तेजी से प्रसंस्करण किया जाना। सरल मानदंड, प्रत्येक मामले में विशिष्ट अपेक्षाओं, यदि हो, के अधीन। ३ वर्ष की अवधि के लिए सिद्धांततह्न' ऋण सीमा तथा स्वत: नवीकरण का प्रावधान जो संस्वीकृति की शर्तों को पूरा करने के अध्यधीन है। विदेशी मुद्रा निधियों की उपलब्धता के अध्यधीन विदेशी मुद्रा में पैकिंग ऋण की मंजूरी को अधिमानता। अन्य निर्यातकों को दिए गए ऋणों की तुलना में निम्न प्रभार अनुसूची तथा शुल्क संरचना। जहां भी व्यवहार्य हो प्रतिभूति और समर्थक प्रतिभूति संबधी मानदडों में छूट। निर्यात वित्त पर प्रयोज्य विद्यमान नियमों और विनियमों के पूरा करने की अवस्था में निर्यातकों को अन्य सुविधा/लाभ।
निर्यातकों के लिए यूको गोल्ड कार्ड आवेदन डाउनलोड करें
निर्यात के लिए सुविधाओं के प्रकार
क) रुपया निर्यात ऋण (पोत-लदान पूर्व आरै पोत-लदानोत्तर) यूको भारत में रुपया मूल्यवर्ग के ऋणों तथा विदेशी मुद्रा ऋणों के माध्यम से भारतीय निर्यातकों को पोत-लदान पूर्व और पोत-लदानोत्तर, दोनों तरह के ऋण उपलब्ध कराता है। यूको ऋण निवेश मानदंडों को पूरा करनेवाले निर्यातकों को ऋण सुविधाएं संस्वीकृत की जाती है। दृढ़ निर्यात आदेश या किसी बैंक से पुष्टीकृत साख पत्र प्राप्त करनेवाले निर्यातक निर्यात ऋण सुविधाओं का उपयोग करने के पात्र होते हैं। रुपया निर्यात ऋण प्रथम संवितरण की तारीख से अधिकतम 180 दिन की अवधि के लिए उपलब्ध है। पात्र मामलों में भा.रि. बैंक के दिशानिर्देशों के अंतर्गत बढ़ाए जाने की अनुमति दी जा सकती है। भा.रि. बैंक द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों/ निदेशों के अनुसार अपेक्षित होने पर कार्पोरेट भावी निर्यात आहरणों के संबंध में यूको के साथ वायदा संविदा कर सकती हैं।
ख) विदेशी मुद्रा में पोत-लदान पूर्व ऋण (पीसीएफसी): अधिप्राप्ति, निर्माण/प्रसंस्करण और पैकिंग अपेक्षाओं को निधि उपलब्ध कराने हेतु निर्यातकों को समर्थ करने के उद्देश्य से यूको निर्यातकों को विदेशी मुद्रा में पीसीएफसी देता है। ये ऋण बहुत ही प्रतिस्पर्धात्मक अंतर राष्ट्रीय ब्याज दरों पर उपलब्ध हैं जिसमें निर्यातों के देशी और आयात की जानेवाली वस्तु की लागत शामिल है। पिछला अच्छा कार्यनिष्पादन रिकार्ड रखनेवाले कार्पोरेट/निर्यातक पीसीएफसी के लिए यूको के साथ चल खाता सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। रुपया सुविधा के समान ही विदेशी मुद्रा में पीसीएफसी प्रथम संवितरण की तारीख से अधिकतम 180 दिन की अवधि के लिए उपलब्ध है। (विशेषताएं: भावी पीसीएफसी आहरणों के मद्देनजर वायदा रक्षा दर्ज की जा सकती है) निर्यात की मुद्रा को छोड़कर किसी विदेशी मुद्रा में अनुमत पीसीएफसी आहरणों में निर्यातक को मुद्रा के घटने बढ़ने की जोखिम उठानी पड़ती है। वर्तमान में विदेशी मुद्रा आहरण बड़ी मुद्राओं तक ही सीमित हैं। यदि निर्यात आदेश किसी गैर-नामित मुद्रा में हो ते पीसीएफसी अमरीकी डॉलर में दिया जाता है। यूरो, पाउंड स्टार्लिंग और जापानी येन में दिए गए आदेशों हेतु पीसीएफसी का उपयोग संबंधित मुद्राओं या निर्यातक के विकल्प पर अमरीकी डॉलर में किया जा सकता है। परिचालनगत असुविधा के कारण इस समय एक ही आदेश पर बहु मुद्रा आहरण की अनुमति नहीं दी जाती है।
चुकौती:
पीसीएफसी की चुकौती पोत-लदान के पश्चात प्रस्तुत निर्यात बिल के आगमों के साथ की जाएगी। निर्यात आदेश के रद्द हो जाने की अवस्था में परिसमापन की तारीख को प्रचलित टीटी विक्रय दर पर समान राशि की विदेशी मुद्रा का विक्रय कर पीसीएफसी को बंद किया जा सकता है। हमारी विभिन्न शाखाओं द्वारा विदेशी मुद्रा में पीसीएफसी की मंजूरी मुंबई स्थित एकीकृत कोष शाखा के माध्यम से की जाती है।
(ग) साख पत्र के अंतर्गत बिलों का परक्रामण यूको की अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग शाखाएं और विदेशी मुद्रा का कारबार करनेवाली प्राधिकृत शाखाएं विदेशी बैंकों तथा भारतीय बैंकों की विदेश स्थित शाखाओं द्वारा खोले गए साख पत्रों के अंतर्गत दर्शनी/मुद्दती अंतरराष्ट्रीय निर्यात बिलों के परकामण/भुनाई का कार्य करती हैं। यूको सबसे अधिक प्रतिस्पर्धात्मक दर देता है। इन लेनदेन का कार्य हमारी शाखाएं बैंक के भीतर/यूको द्वारा निर्धारित किसी देश में किसी बैंक को ऋण दिए जाने की सीमाओं के भीतर किया जाता है।
(घ) निर्यात बिल पुनर्भुनाई: यूको निर्यात बिलों की पुनर्भुनाई के रूप में निर्यातकों को प्रतिस्पर्धात्मक अंतरराष्ट्रीय ब्याज दर पर पोत-लादन वित्त के तहत निर्मात को वित्त प्रदान करना है। यह सुविधा चार मुद्राओं अर्थात अमरीकी डॉलर, पाउंड स्टर्लिंग, यूरो और जापानी येन में उपलब्ध है। एफईएमए (फेमा) के अनुपालन में आहरित निर्यात बिल (दर्शनी और मुद्द ती दोनों) की खरीद / भुनाई की जा सकती है। निर्यातक साख पत्र तथा अन्य निर्यात बिलों के अंतर्गत आहरित बिलों को पूरा करने हेतु यूको से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
(ङ) बैंक गारंटियां यूको, निर्यातक ग्राहकों की ओर से विदेश में हिताधिकारियों के पक्ष में गारंटियां जारी करता है। ये गारंटियां कार्यनिष्पादक और वित्तीय हो सकती हैं। भारतीय निर्यातकों के लिए गारंटियां भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुपालन में जारी की जाती हैं।
4. आयातकों को वित्त/ सेवाएं
(क) आयात बिलों की वसूली यूको का पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बैंकों के साथ तदनुरूपी संबंध है, अत: वह विश्व के किसी भी हिस्से से आयात करनेवाले आयातकों को बहुमूल्य सेवाएं उपलब्ध करा सकता है। निर्यात बिलो की वसूली हमारी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग शाखाएं तथा विदेशी मुद्रा का कारबार करनेवाली प्राधिकृत शाखाएं बहुत ही प्रतिस्पर्धात्मक दर पर करती हैं। अन्य शाखाओं के ग्राहकों के पक्ष में आहरित आयात बिलों की वसूली भी इन शाखाओं द्वारा की जाती है।
(ख) साख पत्र अंतरराष्ट्रीय बाजार में दशकों से यूको की उपस्थिति होने के कारण उसने स्वयं को एक जाने-पहचाने अंतरराष्ट्रीय बैंक के रूप में स्थापित कर लिया है। यूको के साख पत्र अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी तरह स्वीकार किए जाते हैं। किसी विशेष आवश्यकता के लिए यूको उच्च अंतरराष्ट्रीय बैंकों द्वारा पुष्टीकृत साख पत्र प्राप्त कर सकता है। अत: सामान/सेवाओं आदि की खरीद हेतु यूको की साख पत्र सुविधा विश्वसनीय आपूर्ति की व्यवस्था करने हेतु सभी आयातकों की अपेक्षाओं को पूरा करती है । यूको भारत में निर्यातकों को यह सुविधा फेमा और भारत सरकार की निर्यात-आयात नीति के दायरे के भीतर देता है। यूको साख पत्रों को प्रेषित करने हेतु उन्नत स्विफ्ट नेटवर्क का उपयोग करता है तथा संपर्ककर्ताओं के विश्वव्यापी नेटवर्क से हमारी विदेशी शाखाएं आयातकों को तत्काल एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करती हैं। बैंक के ऋण निवेश मानदंडों को पूरा करने पर आयातकों को साख पत्र सुविधा की मंजूरी की जाती है।
(ग) आयात को वित्त प्रदान करना मुद्दती साख पत्र सुविधा यूको की मुद्दती साख पत्र सुविधा निर्यातक को अपने आपूर्तिकार/आपूर्तिकर्ता बैंक से ऋण लेने का अवसर प्रदान करती है।
आस्थगित भुगतान गारंटी/उद्यत साख पत्र
यूको की आस्थगित भुगतान गारंटी/उद्यत साखपत्र सुविधा भी निर्यातक का अपने आपूर्तिकार/आपुर्तिकर्ता बैंक से ऋण लेने का अवसर प्रदान करती है।
रुपया वित्त
बैंक की ऋण निवेश मानदंडों को पूरा करने पर अपनी विभिन्न रुपया ऋण सुविधाओं के अंतर्गत विदेश से आयातित सामानों और सेवाओं के भुगतान हेतु यूको भारतीय आयातकों को रुपया वित्त भी प्रदान करता है। विदेशी मुद्रा ऋण हमारी विदेशी शाखाएं भारतीय आयातकों को बहु त ही प्रतिस्पर्धात्मक दर पर भारत में आयात हेतु भा.रि. बैंक द्वारा यथा अनुमत तीन वर्ष से कम के लिए अल्पावधि विदेशी वाणिज्यिक उधार या व्यापार ऋण की अनुमति देती हैं। ये सामान्यत: आयातक के बैंक द्वारा खोले गए साखपत्र द्वारा समर्थित होती हैं। भारतीय आयातक हमारी विदेश स्थित शाखाओं के पक्ष में साख पत्र देने पर राजी होने पर पुनर्निधारणीय ब्याजयुक्त ऋण के रूप में हमारी विदेशी शाखाओं से भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
(घ) बैंक गारंटियां यूको आयातक ग्राहकों या अन्य ग्राहकों की ओर से विदेश स्थित हिताधिकारियों के पक्ष में गारंटियां जारी करता है। ये गारंटियां कार्यनिष्पादन और वित्तीय दोनों हो सकती हैं।
5. विप्रेषण
यूको अपने विश्वव्यापी संपर्ककर्ताओं के नेटवर्क, भारत में स्थित शाखाओं और विदेशों में स्थित शाखाओं के माध्यम से बहुत ही प्रतिस्पर्धात्मक दर पर आवक और जावक विदेशी विप्रेषण सुविधा तत्काल उपलब्ध कराता है। स्विफ्ट नेटवर्क के उपयोग से विश्वसनीयता और कुशल रख-रखाव में संवर्धन होता है। विप्रेषण कार्य हमारी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग शाखाएं और विदेशी मुद्रा के लेनदेन करनेवाली प्राधिकृत शाखाएं करती हैं। अन्य शाखाओं के ग्राहकों के जावक विप्रेषण भी इन शाखाओं के माध्यम से विप्रेषित किए जाते हैं। भारत में हमारी बहु व्यापी शाखा नेटवर्क के माध्यम से आवक विप्रेषण भारत की हर गली तक पहुंच जाते हैं। यूको ने वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांस्फर के साथ गठजोड़ व्यवस्था की है।
6. विदेशी मुद्रा और कोष सेवाएं यूको भारत और विदेशों में विदेशी मुद्रा बाजार में परिचालन रत है। भारत में अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा में लेनदेन का कार्य निविर्वाद रूप से देश के वित्तीय केंद्र मुंबई स्थित हमारी एकीकृत कोष शाखा में केंद्रीकृत है। यूको की अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग शाखाएं और विदेशी मुद्रा के लेनदेन का कार्य करनेवाली प्राधिकृत शाखाएं ग्राहकों के लेनदेन का कार्य करती है। अन्य शाखाओं के ग्राहकों की विदेशी मुद्रा की जरूरतें भी इन शाखाओं के माध्यम से पुरी की जाती हैं। विदेश स्थित शाखाएं सिंगापुर और हांगकांग केंद्र पर विदेशी मुद्रा कोष परिचालन का कार्य करती हैं। विदेशी मुद्रा कोष परिचालन का कार्य दक्षतापूर्वक करने हेतु विदेशी मुद्रावाले सभी कोषों को उन्नत प्रौद्योगिकी और व्यावासायिक रूप से दक्ष कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं। यूको सभी महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के लेन देन का कार्य करता है। हमारे विदेशी मुद्रावाले कोष सामान्यत: निम्नलिखित कोष संबंधी कार्य करते हैं: विदेशी मुद्रा अंतर-बैंक स्थान नियोजन/ उधार ग्राहकों की ओर से मुद्रा की बिक्री और खरीद वायदा रक्षा बुकिंग क्रास करेंसी स्वाप ब्याज दर स्वाप (आईआ.रएस) वायदा दर व्यवस्थाएं (एफआरए) विदेशी मुद्रा बाजार परिचालन
कार्पोरेटों के लिए विदेशी मुद्रा सेवाएं सम्मानीय ग्राहकों की सेवा के स्तर में सुधार लाने हेतु यूको ने मुंबई में एक ही जगह अपने विदेशी मुद्रा और देशी कोष परिचालन कारबार को एकीकृत किया है। कोष शाखा में यूको को विदेशी मुद्रा अंतर बैंक डेस्क की बाजार में सक्रिय हिस्सेदारी है। मुंबई में यूको का एकीकृत परिचालन के ही स्थान पर होने से यह उसे बड़े स्तर पर अंतर- बैंक लेन देन में हिस्सेदारी करने हेतु सक्षम बनाता है। सिंगापुर और हांगकांग में विदेशी मुद्रा डिलिंग कक्ष और संपर्ककर्ताओं के विश्वव्यापी नेटवर्क सर्वोत्तम विदेशी मुद्रा कार्पोरेट सेवाएं मुहैय कराने में यूको को मजबूती प्रदान करता है।
पूरे देश में फैली अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग शाखाएं और विदेशी मुद्रा का लेनदेन करनेवाली प्राधिकृत शाखाएं विदेशी मुद्रा के सभी ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करती हैं। विदेशी मुद्रा की बिक्री एवं खरीद में कार्पोरेट विदेशी मूद्रा सेवाएं, वायदा बुकिंग, क्रास करेंसी फारवाई आदि शामिल हैं। साख पत्र के अंतर्गत निर्यात और आयात बिलों की वसूली और परक्रामण, साखपत्र जारी करने, सेवाओं की सूचना देने और पुष्टि करने, व्यापार ऋण की व्यवस्था करने, भारतीय कार्पोरेट/परियोजनाओं की ओर से गारंटियां, ईईएफसी खाते, विप्रेषण जैसे अन्य उत्पाद भी यूको से कार्पोरेट ग्राहकों को उपलब्ध हैं।
यूको विभिन्न व्युत्पन्नी उत्पादों यथा आईआरएस, एफआरए, क्रास करेंसी विकल्प क्रास करेंसी ब्याज दर स्वाप के साथ करेंसी स्वाप आदि के लिए भारत में एक व्यत्पन्नी डेस्क की स्थापना कर रहा है। इससे यूको विदेशी मुद्राओं में बड़ी प्राप्तियों या भुगतान के दायित्व वाले कार्पोरेट के लिए उपयुक्त विन्यासित उत्पादों का भी उपलब्ध कराएगा। व्युत्पन्नी डेस्क बाजार जोखिमों अर्थात ब्याज दर जोखिम तथा बैंक के तुलन-पत्र में विदेशी मुद्रा जोखिम की प्रतिरक्षा के लिए प्रतिरक्षा उत्पादों का कारबार करेगा।
7. निवासी विदेशी मुद्रा (देशी) खाते यूको भारत में निवास करने वाले लोगों को भा.रि. बैंक द्वारा यथा अनुमत चयनित भारतीय शाखाओं में विदेशी मुद्रा में ब्याज न भेजनेवाला चालू खाता खोलने की सुविधा भी देता है। आरएफसी(डी) खाता खोलने के पात्र किसी निवासी के साथ संयुक्त खाता खोलने की अनुमति है। नामांकन सुविधा की भी अनुमति दी जाती है।
इस तरह यूको निवासी व्यक्तियों द्वारा विदेश से प्राप्त विदेशी मुद्रा प्राप्तियों को भा.रि. बैंक द्वारा यथा अनुमत रखने का विकल्प प्रदान करेगा।
8. संपर्की बैंकिंग सेवाएं भारत में शाखाओं के यूको के व्यापक नेटवर्क और दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर उसकी उपस्थिति बैंकों को संपर्की बैंकिंग सेवाएं देने में उसे सक्षम बनाती हैं। अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग शाखाएं तथा विदेशी मुद्रा का लेन देन करनेवाली प्राधिकृत शाखाएं और विदेशी शाखाएं अंतरराष्ट्रीय संपर्की बैंक के समान प्रदान की जा सकनेवाली सेवाएं प्रदान करने में सक्षम हैं।

यूको निम्नलिखित मुख्य सेवाएं प्रदान कर सकता है :-
i) प्रलेखी और निर्बंध दोनों तरह के बिलों की वसूली
ii) प्रलेखी और निर्बंध दोनों तरह के बिलों की वसूली
iii) साखपत्रों के अंतर्गत आहरित बिलों की भुनाई
iv) सिंगापुर डॉलर और हांगकाग डॉलर में विदेशी मुद्रा खातों का रखरखाव
v) भारत में रुपया खाते का रखरखाव
vi) बैंकों के ग्राहकों की ओर से विदेशी मुद्रा का भुगतान/विप्रेषण
प्रतिस्पर्धात्मक प्रभारों वाली यूको की उत्कृष्ट सेवा उन्नत संपर्की बैंकिंग समाधान प्रदान करती है। यूको की विदेशी शाखाएं मुद्दती अंतरराष्ट्रीय व्यापार बिलों की भुनाई में सक्रिय हैं। विदेशी शाखाओं के विदेशी मुद्रा संसाधनों के साथ यूको इन बिलों की भुनाई में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धात्मक दरें प्रदान करता है। अधिकांश भारतीय बैंकों तथा अंतरराष्ट्रीय बैंकों के साख पत्रों के अंतर्गत के बिलों की भी प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर भुनाई की जाती है। उनके द्वारा ये लेनदेन यूको द्वारा निर्धारित बैंक/किसी देश में किसी बैंक की ऋण देने की सीमाओं के भीतर किए जाते हैं।
आंतरिक वाणिज्यिक उधार (ईसीबी)भारतीय कार्पोरेट को विदेशी मुद्रा ऋणों की मंजूरी यूको की विदेशी शाखाएं द्वारा की जाती है। भारत के बाहर निर्दिष्ट बैंकिंग स्रोतों से भारतीय कार्पोरेट द्वारा लिए जानेवाले उधारों को ' बाह्य वाणिज्यिक उधार' (ईसीबी) कहा जाता है। ये ईसीबी समय-समय पर यथाप्रयोज्य भारत सरकार/भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत दिशानिर्देशों के भीतर लिये जा सकते हैं। ईसीबी में निम्नलिखित शामिल हैं :-
(i) वाणिज्यिक ऋण
(ii) सामूहिक ऋण
(iii)अस्थिर/ निथर दरवाले नोट और बांड
(iv) आयात ऋण, अन्य देशों की निर्यात ऋण एजेंसियों से ऋण यूको भारतीय कार्पोरेट के लिए विभिन्न रूपों की ईसीबी सुविधाओं की मंजूरी देने और उसकी व्यवस्था करने में बहुत ही सक्रिय है।
यूको भारतीय कार्पोरेट को क्रांस वार्डर वित्त पोषण के मामले में निम्नलिखित सेवाएं दे सकता हैं :-
(i) विदेशी मुद्रा ऋण, एफआरएन, भारतीय कार्पोरेटों के लिए बांड के रूप में बाह्य वाणिज्यिक उधार की व्यवस्था/मंजूरी।
(ii) भारतीय कार्पोरेटों के लिए अंतरराष्ट्रीय समूहन ऋणों की व्यवस्था
(iii) अंतरराष्ट्रीय ऋण समूहनों में अंश ग्रहण करना
(iv) निर्यात ऋण एजेंसियों द्वारा समर्थित ऋणों की मंजूरी
(v) भारतीय कार्पोरेटों के लिए निर्यात वित्त उपलब्ध कराना
(vi) भारतीय कार्पोरेटों द्वारा प्राप्त की गई विदेशी परियोजनाओं के लिए बोली, बांड, कार्यनिष्पादन, अग्रिम भुगतान जैसी गारंटियां जारी करना
निर्यातकों के लिए यूकोगोल्ड कार्ड का आवेदन फार्म डाउनलोड करें
|