यूको बैंक की आकर्षक ऋण योजनाएं

वाणिज्य बैंक होने के नाते ऋण और अग्रिम देना हमारे प्राथमिक कार्यकलाप हैं। कृषि क्षेत्र, व्यापार और सेवा क्षेत्र, बड़े/मझोले और लघु उक्षेग क्षेत्र, संरचनात्मक क्षेत्र आदि को मीयादी ऋण और कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा उनके निर्यात/ आयात और साखपत्र, बैंक गारंटी जैसी गैर-निधि आधारित आवश्यकताओं पर ध्यान देने में अपनी सहभागिता के अतिरिक्त आपकी वैयक्तिक जरूरतों के मुताबिक विशेष रूप से बनाए गए हमारे पास अच्छे खासे ऋण उत्पाद हैं। कुछ और अधिक आकर्षक ऋण योजनाओं की मुख्य मुख्य बातों का उल्लेख नीचे किया जा रहा है




यूको होम

आवास वित्त योजना आपको खुद का मकान या फ्लैट प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट अवसर देती है। यह योजना आपकी आवश्यकताओं के अनुकूल और आपकी क्षमता के उपयुक्त सावधानी पूर्वक बनाई गई है। आप जिस युक्तिसंगत ब्याज दर का भुगतान करेंगे उसका परिकलन घटते शेष पर किया जाएगा अर्थात उक्त चुकौती की तारीख से वास्तविक रूप से चुकाई गई ऋण की किस्तों पर आपको ब्याज नहीं देना होगा।

पात्रता

यूको होम योजना के अंतर्गत आप एकल रूप से (वेतनभोगी/ गैर-वेतनभोगी) ऋण पाने के पात्र होंगे यदि आपकी उम्र न्यूनतम 21 वर्ष एवं चुकौती की अवधि सहित अधिकतम 65 वर्ष हो ।

प्रयोजन

  • निवास के प्रयोजनार्थ नया संतंत्र मकान / बना-बनाया फ्लैट खरीदना
  • 50 वर्ष से अनधिक पुराने विद्यमान मकान / फ्लैट का विस्तार / मरम्त / नवीयन
  • अन्य बैंकों / वित्तीय संस्थाओं से लिए गए आवास ऋणों का अधिग्रहण
  • यूको होम लोन के माध्यम से उधारकर्ताओं या गैर-उधारकर्ताओं द्वारा निर्मित / अधिगृहीत किए जाने वाले मकान की साज-सज्जा

ऋण की प्रमात्रा

निर्माण / खरीद हेतु क्षेत्र - विशेष की अधिकतम ऋण सीमा निम्नानुसार है : -

स्थान / केंद्र

 निर्माण / खरीद हेतु

 मरमत / विस्तार / नवीयन 

महानगरीय/शहरी/अर्धशहरी

Rs.100 लाख

Rs.25 लाख

ग्रामीण

Rs.25 लाख

Rs.7.5 लाख

महानगरीय/शहरी/अर्धशहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में साजसज्ज के लिए अधिकतम ऋण सीमा Rs.5 लाख है।

ऋण पात्रता

इनमें से कोई :
I. परियोजना लागत का 80%
II. विद्यमान कटौतियां + समान मासिक किस्त (ईएमआई) सकल आय के 60% से ज्यादा न हो
III. शुद्ध मासिक आय का 60 गुणा

प्रसंस्करण शुल्क

ऋण राशि का 0.5% अधिकतम Rs.15000/-

फैस्टिवल वोनैन्जा के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु यहां क्लिक करें।
       डबल धमाका के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु यहां क्लिक करें।

ब्याज दर के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु यहां क्लिक करें :

चुकौती

चुकौती की अधिकतम अवधि 25 वर्ष / 300 समान मासिक किस्त (ईएमआई) है परंतु वेतनभोगी के मामले में यह सेवानिवृत्ति के बाद तक एवं गैर-वेतनभोगी के मामल में 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

प्रतिभूति एवं गारंटी

  • वित्तपोषित संपत्ति का ईएमटीडी
  • यदि सह-आवेदक न हो तो पति-पत्नी की गारंटी / अविवाहित व्यक्तियों के मामले में भविष्य निधि के नामिती की गारंटी
  • तृतीयपक्षकीगारंटीनहीं

अदायगी पूर्व प्रभार

यदि अपने स्रोत से ऋण का भुगतान पहले कर दिया जाता है तो अदायगी पूर्व प्रभार नही लगाया जाएगा।

यदि 3 वर्ष के भीतर ऋण की चुकौती कर दी जाती है तो पूर्वदत राशि का 2%।इसकेपश्चातकोईपूर्वअदायगीप्रभारनहीं।

कर लाभ

आयकर अधिनियम के अधीन विद्यमान उपबंधों के अनुसार इस ऋण के मूलधन और ब्याज संघटकों पर कर राहत उपलब्धब होगी।

बीमा

प्राकृतिक आपदाओं से होनेवाली क्षति की जोखिम से बचने के लिए यूको गृह रक्षा योजना के अंतर्गत गृह संपत्ति का बीमा किया जाता है।

उधारकर्ता की दुर्घटना में या सामान्य ढंग से मृत्यु होने की स्थिति में ऋण की बकाया राशि को यूको गृह लक्ष्मी योजना के तहत  कवर किया जाता है।
 

विस्तृत विवरण हेतु कृपया अपने नजदीक की यूको बैंक की शाखा से संपर्क करें।

Go Top

 


यूको ट्रेडर

यह निर्यात को छोड़कर खुदरा और थोक व्यापार कार्यकलापों की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं हेतु वित्त प्रदान करने वाला ऋण है। बैंक द्वारा विशेष रूप से प्रतिबंधित मदों को छोड़कर विभिन्न तरह की वस्तुओं (सेवाएं नहीं) के खुदरा और थोक व्यापार को इस योजना के माध्यम से वित्त प्रदान किया जाता है। स्टाक ओर बही ऋण पर नकदी ऋण के रूप में निधि आधारित अग्रिम मंजूर किया जाता है।

पात्रता

कम से कम पिछले 2 वर्ष से कारबार करनेवाले और पिछले 2 वर्ष के दौरान लाभ अर्जन करनेवाले विद्यमान उद्यमी।

ऋण की प्रमात्रा

अधिकतम 100 लाख रु.

न्यूनतम 1 लाख रु.

100 लाख रु. की निधि-आधारित ऋण सीमा के भीतर अचल परिसंपत्तियों के अधिग्रहण हेतु 25 लाख रु. तक का मीयादी ऋण भी संस्वीकृत किया जा सकता है। मीयादी ऋण की चुकौती अवधि 60 माह से अनधिक होगी। उपर्युक्त निधि-आधारित प्रमात्रा के अतिरिक्त आवश्यकता पड़ने पर अंतर्देशीय साख पत्र/बैंक गारंटी के रूप में उसके 50% तक की भी संस्वीकृति की जा सकती है।

मुख्य बातें |

  • नकदी ऋण के लिए कोई मार्जिन की आवश्यकता नहीं होती।
  • मीयादी ऋण के लिए मार्जिन 25% है।
  • आवेदन पत्र सरल है, कुछ ऋण सीमा तक के लिए तुलन पत्र की जरूरत नहीं होती।
  • क्रेडिट रेटिंग की आवश्यकता नहीं।
  • शाखा प्रबंधकों की शक्तियों को बढ़ाया गया है ताकि वे इस योजना के अंतर्गत वे तत्काल अधिकाधिक प्रस्तावों पर निर्णय कर सकें।

ब्याज दर - 9.50% (अस्थिर)

 प्रक्रिया प्रभार : निधि-आधारित सीमा का 0.5%, गैर-निधि-आधारित सीमा का 0.25% और अधिक विवरण के लिए कृपया अपने नजदीक की यूको बैंक की शाखा से संपर्क करें।

Go Top 

 


  यूको कार

यह नई कार खरीदने तथा 5 वर्ष से अनधिक पुरानी कार खरीदने हेतु एक आसान वित्त योजना है और वाहन का उपयोगिता काल वाहन के विनिर्माण की तारीख से 8 (आठ) वर्ष का माना जाएगा।

पात्रता

वेतनभोगी व्यक्ति

आवेदक स्थायी कर्मचारी हो और उसने अपनी सेवा के 2 वर्ष पूरे कर लिए हों तथा उसकी 5 वर्ष से अधिक की सेवा अवधि बाकी हो। न्यूनतम मासिक शुद्ध वेतन 7,500/- + ईएमआई अवश्य हो।

व्यावसायिक और व्यवसायी

आयकर विवरणी/निर्धारण के अनुसार न्यूनतम आय 1.20 लाख रु.प्रतिवर्षहोनीचाहिए।ऋणराशिकेबराबरजीवनबीमाविभागकीपॉलिसीकासमनुदेशनबैंककेपक्षमेंकियाजानाचाहिए।

 ऋण की प्रमात्रा

नई कार खरीदने के मामले ऋण राशि वाहन की लागत का 85% अथवा 7.50 लाख, इनमें से जो भी कम हो, होगी। पुरानी कार खरीदने हेतु अधिकतम प्रमात्रा वाहन की लागत का 60 से 70% तक या अधिकतम 3.50 लाख रु. होगी।

1% सेवा प्रभार प्रयोज्य होगा जिसमी उच्च्तम सीमा मात्र 1000/- रु.है।

 चुकौती

व्याज सहित ऋण की राशि अधिकतम 60 माह में चुकानी होगी। वैसे मामले में जहां स्रोत पर कटौती संभव नहीं है, वहां चुकौती उत्तर दिनांकित चेकों द्वारा 60 किस्तों में की जाएगी । पुरानी/ चलाए गए वाहन के मामले में ऋण राशि औरब्याज की चुकौती वाहन के अवशिष्ट उपयोगिता काल में की जानी चाहिए परंतु यह 36 किस्तों से अधिक न हो।

यदि ऋण सीमा 2 लाख रु. से अधिक हो तो पूर्वदत्त राशि पर 0.5%प्रभारलगायाजाताहै।

ब्याज दर

3 वर्ष तक - 9% (परिवर्तनीय), 3 वर्ष से अधिक - 9.5% (परिवर्तनीय)

औरअधिकविवरणकेलिएकृपयाअपनेनजदीककीयूकोबैंककीशाखासेसंपर्ककरें।

Go Top

 


 एड्युकेशन लोनEducational Loan

 क्षेत्र

यह योजना भारत में या विदेशों में बुनियादी/ उच्च्तर/व्यावसायिक/ तकनीकी शिक्षा लेने हेतु इच्छुक मेधावी विद्यार्थियों को सहायता करती है। यदि विद्यार्थी एडुकेशन ऋण के लिए आवेदन करता है तो माता/पिता अपने आश्रित (विद्यार्थी) के साथ सह-उधारकर्ता होंगे।

भातर में अध्ययन

  • प्लास 2 स्टेज सहित स्कूल की शिक्षा
  • स्नातक पाठक्रम जिससे बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. जैसी डिग्रियां मिलती हैं।
  • स्नातकोत्तर पाठक्रम जिससे स्नातकोत्तर डिग्रियां मिलती हैं तथा पीएच.डी. भी।
  • इंजिनियरी, चिकित्सा, कृषि, पशु चिकित्सा, विधि. दंत चिकित्सा, प्रबंधन, कंप्यूटर आदि में व्यावसायिक पाठक्रम।
  • विश्वविद्यालयोंअथवा इलेक्ट्रानिकी विभाग में प्रत्यायित ख्यातिप्राप्त संस्थानों के कंप्यूटर प्रमाणपत्र पाठक्रम।
  • आईसीडब्ल्यूए, सीए, सीएफए जैसे पाठक्रम।

 विदेशों में अध्ययन

  • स्नातक : ख्यातिप्राप्त संस्थानों द्वारा कराए जा रहे नौकरी-उन्मुख व्यावसायिक/तकनीकी पाठक्रम
  • स्नातकोत्तर : एमसीए, एमबीए, एमएस आदि
  • सीआईएमए - लंदन,संयुक्तराज्यअमेरीकामेंसीपीएआयोजितपाठक्रम।

 पत्रता

  • आवेदक को एन्ट्रेन्स परीक्षा / चयन प्रक्रिया के माध्यम से व्यावसायिक / तकनीकी पाठक्रम में अवश्य दाखिला लेनी होगी।
  • विदेश स्थित विश्वविद्यालय / संस्था में दाखिला प्राप्त।
  • माता-पिता /परिवारकेलिएकोईअधिकतमयान्यूनतमआयनिर्धारितनहींबै।

 ऋण की प्रमात्रा

आवश्यकता-आधारित वित्त जो माता/पिता/विद्यार्थी की चुकौती की क्षमता के अधीन ओर निम्नलिखित सीमा के अनुसार होगी ह्न

  • भारत में अध्ययन ह्न अधिकतम 7.50 लाख रु.
  • विदेश में अध्ययन ह्न अधिकतम 15 लाख रु.

इस योजना के अंतर्गत ऋण निम्नलिखित लक्ष्य को पूरा करने हेतु दिया जाएगा ह्न

  • पाठक्रम शुल्क
  • अवधान जमा / भवन निधि आदि समेत हॉस्टल / आहार शुल्क
  • पुस्तकें / पाठक्रम के लिए अपेक्षित लेखान-सामग्री एवं उपस्कर जिसमें कंप्यूटर शामिल है।
  • परीक्षा / पुस्तकालय / प्रयोगशाला शुल्क
  • यात्रा व्यय / विदेश में अध्ययन हेतु यात्रा टिकट

7.50 लाख रु. तक के ऋणों हेतु किसी प्रतिभूति की जरूरत नहीं होती। प्रक्रिया शुल्क / अपफ्रंट प्रभार भी नहीं लगता।

और अधिक विवरण के लिए कृपया अपने नजदीक की यूको बैंक की शाखा से संपर्क करें।

 मार्जिन

4 लाख रु. तक

 

शून्य

4 लाख रु. से अधिक

भारत में अध्ययन

5 %

 

विदेश में अध्ययन

15 %

 ब्याज दर

4 लाख रु. तक

10.5 % (परिवर्तनीय)

4 लाख रु. से अधिक

11.5 % (परिवर्तनीय)

  चुकौती

ऋण की चुकौती प्रारंभ होने के बाद 5-7 वर्षों में की जाएगी। पाठक्रम अवधि + नौकरी पाने के 1 वर्ष या 6 माह बाद, जो भी पहले हो, के दौरान चुकौती हेतु अधिस्थगन अवधि होगी।

यदि अधिस्थगन अवधि के दौरान ब्याज दे दिया जाता है तो 1% ब्याज रियायत दी जाएगी।

औरअधिकविवरणकेलिएकृपयाअपनेनजदीककीयूकोबैंककीशाखासेसंपर्ककरें।

  Go Top

 


 यूको कैश

विवाह, चिकित्सा, यात्रा और अन्य सामाजिक दायित्वों जैसी घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु यह एक वैयक्तिक ऋण योजना है।

 पात्रता

स्थायी अथवा न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा पूरी करनेवाले कर्मचारी। ऋण की ई एम आई सहित सभी कटौतियों के बाद न्यूनतम शुद्ध वेतन कुल वेतन का 40% होना चाहिए।

 ऋण की प्रमात्रा

प्रस्तावित व्यय का 90% या 2 लाख रु. जो भी कम हो।

 प्रतिभूति

ऋण बेजमानती होगा और इसके दो गारंटीकर्ता होंगे।

 ब्याज दर

12% (परिवर्तनीय)

 चुकौती

ब्याज सहित ऋण राशि कर्मचारी उधारकर्ता के वेतन से कटौती करने के माध्यम से 48 ईएमआई में चुकायी जाएगी।

औरअधिकजानकारीकेलिएयूकोवैंककीअपनीनजदीकीशाखासेसंपर्ककरें।

 यूको मॉर्गेज

इस योजना के अंतर्गत सरकारी कर्मचारियों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी क्षेत्र के उपक्रममों, ख्यातिप्राप्त कार्पोरेट व्यवसाय उद्यमों के कर्मचारियों तथा नियमित आय के स्रोतवाले एवं आयकर विवरणी दाखिल करने वाले व्यावसायिकों और व्यवसायियों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु महानगरीय/शहरी/अर्धशहरी केंद्रों में स्थित उनकी अचल संपत्ति के बंधक पर संपत्ति के मूल्य के 60% तक की ऋण सुविधा दी जाती है।

  पात्रता

(क) आवेदन की तारीख को उधारकर्ता की अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए।

(ख) ऋण की संस्वीकृति मीयादी ऋण/ओवरड्राफ्टसुविधाकेरूपमेंकीजासकतीहै।

 ऋण की प्रमात्रा

सुविधा

अधिकतम (रु.)

न्यूनतम (रु.)

मीयादी ऋण

50 लाख

2 लाख

ओवरड्राफ्ट

मीयादी ऋण के अंतर्गत पात्र सीमा का 50%

 ब्याज दर

निर्धारित

10.5%

परिवर्तनीय

9.5%

  चुकौती

सुविधा

5 लाख रु. तक

5 लाख रु. से अधिक

मीयादी ऋण

60 ईएमआई

84 ईएमआई

ओवरड्राफ्ट

प्रत्येक वर्ष की समाप्ति पर ओवरड्राफ्ट सीमा में 20% की कटौती । प्रत्येक माह ब्याज प्रभारित किया जाना चाहिए।

   मुख्य मुख्य बातें|

प्रक्रिया शुल्क

ऋण राशि का 1%

पूर्वभुगतान प्रभार

पूर्वदत्त राशि का 1%

और अधिक विवरण के लिए अपने नजदीक की यूको बैंक की शाखा से संपर्क करें ।

  Go Top

 


 यूको सिक्यूरिटीज

इस योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र, किसान विकास पत्र, सरकारी प्रतिभूतियों और राहत बांडों के रूप में केंद्र सरकार/राज्य सरकार/भा.रि. बैंक द्वारा जारी वित्तीय प्रतिभूतियों पर उधारकर्ताओं को ऋण सुविधाएं दी जाती हैें । भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन बीमा पॉलिसियों तथा विशिष्ट सार्वजनिक वित्तीय संस्थाओं द्वारा जारी बांडों/डिबेंचरों पर भी ऋणों की संस्वीकृति की जाती है।

 पात्रता

(क) प्रतिभूतियां उधारकर्ता के नाम या किसी एक संयुक्त उधारकर्ता के नाम होनी चाहिए।

(ख) प्रतिभूतियांहस्तांतरणीयहोनीचाहिएजिनकाबैंककेपक्षमेंसमुदेशनकियाजासके।

 ऋण की प्रमात्रा

इसका निर्धारण हस्तांतरणीय प्रतिभूति के बट्टागत अंकित मूल्य/परिपक्वता मूल्य / अभ्यपर्ण मूल्य के आधार पा नि.मू.उ.द(वर्तमान में 11%) पर किया जाएगा।

 ब्याज दर

एनएससी/केवीपी/आईवीपी/एलआईसी पॉलिसी/राहत बांड/स्वर्ण बांड का अभ्यर्पण मूल्य

9%

बांडों/डिबेंचरों पर अग्रिम

10%

 चुकौती

सुविधा

   

मांग ऋण

ऋण समनुदेशित/हस्तांतरित प्रतिभूतियों के परिपक्वता आगम से समायोजित किया जाना चाहिए।

ओवरड्राफ्ट

नकदी ऋण

और अधिक विवरण के लिए अपने नजदीक की यूको बैंक की शाखा से संपर्क करें ।

Go Top

   


यूको रेंट

यह ऋण भविष्य में प्राप्य राशियां की प्रतिभूति पर दिया जाता है अर्थात भविष्य में प्राप्य किराया राशि का समनुदेशन, उत्पादक प्रयोजनों हेतु उदाहरणार्थ प्रतिभूतियां में निवेश कर आय में वृद्धि, संपत्ति की मरम्मत और नवीयन का कार्य करना आदि ।

 पात्रता

मालिक अर्थात मकानों/फ्लैटों/गोदामों/भांडागारों आदि के पट्टाकर्ता ही इस योजना के अंतर्गत ऋण पाने के पात्र होंगे। मालिक कोई व्यक्ति, कोई फर्म या कोई कंपनी हो सकती है। सहकारी समितियों की संपत्तियों को इस योजना के अंतर्गत ऋण लेने की पात्रता नहीं है।

 ऋण की प्रमात्रा

पट्टे की असमाप्त अवधि के दौरान कुल प्राप्य किराए की राशि का अधिकतम 80% घटाव स्रोत पर कर की कटौती।

न्यूनतम 1 लाख रु.

 ब्याज दर

5 वर्ष तक

9.5% (परिवर्तनीय)

5 वर्ष से अधिक

10% (परिवर्तनीय)

 चुकौती

चुकौती की अवधि को अधिकतम 84 माह तक बढ़ाया जा सकता है।

 प्रक्रिया शुल्क

ऋण राशि का 0.5% अधिकतम 2 लाख रु.

औरअधिकजानकारीकेलिएअपनेनजदीककीयूकोबैंककीशाखासेसंपर्ककरें।

Go Top

 


  

 यूको नारी शक्ति

नारी सशक्तीकरण की दिशा में सरकार के वृहद् उह्ेश्य के अनुरूप वेतनभोगी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना इस योजना का लक्ष्य है।

 मुख्य - मुख्य बातें|

पात्रता

आवेदनकर्ता चाहे स्थायी कर्मचारी हो या 3 वर्ष की सेवा पूरी कर चुकी हो। ऋण पर लिए जानेवाले ईएमआई समेत सभी कटौतियों के पश्चात न्यूनतम शुद्ध वेतन कुल वेतन का 40%होनाचाहिए।

 ऋण की प्रमात्रा

प्रस्तावित व्यय का 90% या 2 लाख रु. इनमें से जो भी कम हो।

 प्रतिभूति

ऋण बेजमानती आधार पर होगा और इसके लिए पति/भ.नि./उपदान के नामिती समेत दी गारंटीकर्ता होंगे। यदि ऋण राशि के 40% तक अतिरिक्त नकदी प्रतिभूति दी जाती है तो एक गारंटीकर्ता की अपेक्षा से छूट दी जा सकती है।

 ब्याज दर11% (परिवर्तनीय)

 चुकौती

ब्याज सहित ऋण राशि की चुकौती 60 ईएमआई में की जाएगी। ।

और अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीक की यूको बैंक की शाखा से संपर्क करें।

Go Top

 


 यूको रियल एस्टेट

इस योजना के अंतर्गत कम से कम तीन वर्ष से अपने कार्यकलापों में पूरी तरह स्थापित और अनुभवी रियल इस्टेट के प्रोमोटरों/डेवलपरों को अग्रिम प्रदान किया जाता है।

 पात्रता

प्रतिष्ठित, सत्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पिछला कार्य-निष्पादन रिकार्ड रखनेवाले तथा व्यावसायिक रूप से सफल बिल्डर ही उक्त वित्त पाने के पात्र हैं। उन्हें अपने कार्य का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव अवश्य हो और 2-3 परियोजनाएं सफलतापूर्वक अवश्य पूरी की हों। बिल्डरों/डेवलपरों की वित्तीय स्थिति लेखा परीक्षित तुलनपत्र के अनुसार अवश्य संतोषजनक होनी चाहिए।

 पूर्वापेक्षाएं§

(क) परियोजना लागत के ब्योरे तथा वित्त के साधन
(ख) लाभप्रदत्ता विवरण
(ग) निर्दिष्ट परियोजना का मासिक/त्रैमासिक नकदी अंतर्वाह दर्शानेवाला ऋण की अवधि का वार्षिक नकदी बजट तथा चुकौती अनुसूची।
(घ) पिछले 3 वर्षों के लेखा परीक्षित वित्तीय विवरण, चालू वर्ष का प्राक्कलन और अगले 3 वर्षों या परियोजना के पूरा होने तक के अनुमान।
(ङ) भूमि का मूल हक विलेख, किसी सनदी अभियंता/वास्तुविद से प्रस्तावित विनिर्माण के प्राक्कलन के विस्तृत ब्योरे और यदि संपत्ति शहरी भूमि अधिकतम सीमा अधिनियम के अंतर्गत आती हो तो संपत्ति के सक्षम प्राधिकारी की अनुमति।
(च) भार-रहितता प्रमाणपत्र, आर.एस. पर्चा की प्रति प्रमाणित प्रतिलिपि, नवीन, नवीकरण/म्युनिसिपल रसीदें, स्वामित्व और बिक्री योग्य हक तथा मंजूर प्लान पर वकील का अभिमत जैसे दस्तावेज।

 ऋण की प्रमात्रा

अग्रिम की प्रमात्रा का निर्धारण उधारकर्ता आवेदक द्वारा यथाप्रस्तुत बजट के नकदी प्रवाह विवरण में अनुमानित चरम स्तर के घाटे के आधार पर किया जाएगा।

 ब्याज दर

क्रेडिट रेटिंग निर्धारण के अनुसार

 प्रक्रिया एवं अपफ्रंट शुल्क

(क) आवेदित ऋण की राशि पर 0.8% प्रक्रिया शुल्क लगेगा।

(ख) संस्वीकृत ऋण राशि पर 1%अपफ्रंटशुल्कलगेगा।

 ऋण वितरण

ऋण का वितरण निर्माण की अवधि जोड़ 12 माह की अधिकतम अवधि के लिए प्रत्येक निर्दिष्ट परियोजना से संबद्ध मांग नकदी ऋण के रूप में किया जाएगा। संवितरण सनदी अभियंता/वास्तुविद द्वारा यथाप्रमाणित कार्य की प्रगति के आधार पर चरणों में किया जाएगा।

 चुकौती

चुकौती परियोजना पूरी होने और फ्लैटों की बिक्री होने के बाद एक या दो किस्तों में की जाएगी। एक परियोजना के विक्रय से प्राप्त राशि का विपथन दूसरी परियोजना में न किया जाए।

औरअधिकविवरणकेलिएअपनेनकदीककीयूकोबैंककीशाखासेसंपर्ककरें।

Go Top

 


   यूको शॉपर

यह वेतनभोगी व्यक्तियों, व्यावसायिकों और व्यवसायियों को सभी तरह की टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं और दुपहिया वाहन खरीदने हेतु एक उपभोक्ता ऋण योजना है। टी.वी., कंप्यूटर, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडिशनर या बैंक को स्वीकार्य अन्य कोई मद और दुपहिया वाहन जैसी टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं इस योजना के माध्यम से खरीदी जा सकती हैं।

 पात्रता

वेतनभोगी व्यक्ति

सरकारी/अर्ध-सरकारी या प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संस्थाओं में नौकरी करनेवाले स्थायी कर्मचारी जिनका बाकी सेवाकाल 5 वर्ष से अधिक हो और जिनका वार्षिक शुद्ध वेतन 36,000/- रु. से कम न हो। नियत शुद्ध वेतन का हिसाब करने हेतु पति/पत्नी की आय की भी गणना की जाएगी।

व्यावसायिक एवं व्यवसायी

आयकर विवरणी/प्रमाणपत्र के अनुसार आवेदक की आय प्रतिवर्ष 1 लाख रु. से कम नहीं होनी जाहिए। बैंक के पक्ष में एलआईसी पॉलिसी का समनुदेशन किया जाए।

 ऋण की प्रमात्रा

अधिकतम ह्न 1,00,000/- रु.
न्यूनतम ह्न 10,000/- रु.

(वेतनभोगी व्यक्तियों के मामले में मासिक शुद्ध वेतन का अधिकतम 10 गुने के अध्यधीन)

 मार्जिन

मासिक किस्त की कटौती के संबंध में नियोक्ता के वचन, पर्याप्त समर्थक प्रतिभूति की उपलब्धा के आधार पर 10% से 25% तक। दु-पहिया वाहनों के मामले में न्यूनतम मार्जिन 10% है।

 ब्याज दर

12% (परिवर्तनीय)

 सेवा प्रभार

संस्वीकृति के समय 2% सेवा प्रभार, जो अधिकतम 500.00 रु. होगा, लिया जाएगा।

 गारंटी

बैंक को स्वीकार्य किसी व्यक्ति की वैयक्तिक गारंटी अपेक्षित है।

 चुकौती

ऋण ब्याज सहित समान मासिक किस्तों में वेतन से कटौती द्वारा या उत्तर दिनांकित चेकों द्वारा 60 माह की अधिकतम अवधि में प्रतिदेय होगा।

औरअधिकविवरणकेलिएअपनेनजदीककीयूकोबैंककीशाखासेसंपर्ककरें।

Go Top

  


 यूको पेंशनर

इस योजना के माध्यम से हमारी शाखाओं से पेंशन प्राप्त करनेवाले पेंशनभोगियों को अल्पावधि ऋण प्रदान किया जाता है।

 प्रयोजन

  • स्वयं और आश्रितों का चिकित्सा व्यय पूरा करने हेतु
  • मेडीक्लेम प्रीमियम का भुगतान
  • विवाह व्यय पूरा करना
  • शैक्षिक और यात्रा व्यय
  • निवास की मरम्मत/नवीयन
  • अन्त्येष्टिव्यय

 ऋण की प्रमात्रा

मासिक पेंशन पर निर्भर है ह्न मासिक पेंशन का 10 गुना या 1 लाख रु. जो भी कम हो।

कोई प्रक्रिया प्रभार या सेवा प्रभार नहीं लगता।

ब्याज दर

11% (परिवर्तनीय)

 चुकौती

12 से 24 माह के भीतर प्रतिदेय। वास्तविक मामलों में इसे बढ़ाकर 36 माह किया जा सकता है। कोई पूर्व भुगतान प्रभार नहीं लगता।

औरअधिकविवरणकेलिएअपनेनजदीककीयूकोबैंककीशाखासेसंपर्ककरें।

Go Top


 यूका अर्नेस्ट मनी डिपाँजिट लोन स्कीम

विभिन्न शहरी / महानगरीय विकास प्राधिकरणों एवं आवास बोर्डो द्वारा दिए जा रहे आवासीय प्लाटों / फ्लैटों की बुकिंग करने हेतु बयाना जमा के लिए वित्त प्रदान करने की योजना।

 पात्रता

(क) निवासी भारतीय जिसकी आय का नियमित प्रलेखित स्रोत हो
(ख) न्यूनतम आयु 21 वर्ष
(ग) राज्य आवास बोर्ड / शहरी विकास प्राधिकरण / महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा यथाअनुमत एकल / संयुक्त रूप से।इ ससुविधाकी अनुमतिउन्ही आवेदको ंको दी जाएगी जो यूको शेल्टर योजना के अंतर्गत पात्रता के सभी मानदंड पूर ेकरते हों।

ऋण की राशि

अधिकतम ईएणडी के 80 % से अधिक न हो।

 प्रक्रिया प्रभार

प्रति आवेदन 200.0 रु. अपफ्रंट।

 मार्जिन - 20 %

 ब्याज दर - 8.5 % (निर्धारित)

 पूर्वापेक्षाएं

(क) एसएचबी / यूडीए / एमडीए से बैंक का लियन नोट करने और असफल आवेदकों के मामले में यूको बैंक के माध्यम से राशि लौटाने से संबंधित वचन पत्र प्राप्त करना होगा।

(ख) प्लाट के  आबंटन  होन े की  अवस्था  में  आवेदक  यूको  शेल्टर  के  अंतर्गत  आवास  ऋण  ले  सकता  है।ऐसे  मामले  में  जमीन  खरीदने  और  उस  पर  मकान  बनाने  हेतु  मंजूर  ऋण  पर  ईएमडी  वाले  ऋण कासमायोजन  कर  दिया  जाएगा।

 चुकौती - 24 मासिक किस्तें।

और अधिक विवरण के लिए अपने नजदीक की यूको बैंक की शाखा से संपर्क करें।

Go Top


 यूको हीरक जयन्ती कृषि योजना

कृषि, संबद्ध कार्यकलापों तथा व्यक्तिगत प्रयोजनों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के कृषक समुदाय के लोगों की दीर्घावधि ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु उदारीकृत शर्तों वाली, जिसका नामकरण भी हमारे बैंक के हीरक जयंती वर्ष का आयोजन करने हेतु किया गया है, यह नई योजना पूरे देश में प्रारंभ की गई है। यह योजना कृषि कार्य में लगे 60 वर्ष से कम आयु वाले व्यक्तियों के लिए है। ऋण की न्यूनतम प्रमात्रा 25,000 /- रु. और अधिकतम प्रमात्रा 5.00 लाख रु. है और इसके लिए किसी मार्जिन या गारंटीकर्ता की जरूरत नहीं है। प्रतिभूति भार रहित अचल परिसंपत्तियों के बंधक और / या एनएससी / केवीपी / यूपी बांडों जैसी चल परिसंपत्तियों / नकदी समर्थक प्रतिभूतियों के लियन पर दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत उधारकर्ताओं को भू.मी.उ.द. (2 लाख रु. तक के ऋणों के लिए) तथा भू.मि.उ.द. + 2 % ( 2 लाख रु. से अधिक के ऋणों के लिए) ब्याज सहित प्रारंभिक अधिस्थगन अवधि के बाद 5 वार्षिक / 10 अर्धवार्षिक किस्तों में ऋण की चुकौती करनी होगी। उधारकर्ता को ऋण राशि का 0.5 % अल्प सेवा प्रभार देना होगा जो अधिकतम 3000 /- रु. होगा। किस्तों का तुरंत और नियमित भुगतान करने पर ग्राहकों को प्रोत्साहन भी दिया जाता है।

औरअधिकविवरणकेलिएबैंककीकिसीभीग्रामीणशाखासेसंपर्ककरें।

Go Top


 

यूको स्वभिमान - वरिष्ठ नागरिकों के लिए रिवर्स मार्गेज ऋण योजना

बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए यूको रिवर्स मार्गेज ऋण योजना लागू की है। इस योजना के अंतर्गत मकान / फ्लैट के मालिक, जो वरिष्ठ नागरिक हैं, अपने पूरे जीवन काल तक मकान पर अपना मालिकाना और अपना स्वामित्व बनाए रखते हुए संपत्ति को बंधक रखे जाने के एवज में मासिक आधार पर आय अर्जित कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें ऋण की चुकौती या शोधन नहीं करना होगा

पात्र उधारकर्ता भारत के वरिष्ठ नागरिक

प्रयोजन

वरिष्ठ नागरिकों की आय बढ़ाना

ऋण राशि

संपत्ति के मूल्य एवं उधारकर्ता की आय के आधार पर - अधिकतम 50 लाख रु.

ऋण की अधिकतम अवधि

न्यूनतम 5 वर्ष एवं अधिकतम 15 वर्ष

संवितरण के प्रकार

समान मासिक स्थिर/वृद्धि सहित मासिक /तिमाही
उधारकर्ता की पसंद के अनुसार पूरे 15 वर्ष की अवधि के दौरान एकबारगी थोक भुगतान करने के विकल्प सहित संवितरण

प्रतिभूति

वरिष्ठ नागरिकों द्वारा खरीदे गए एवं स्वयं अधिकृत आवसीय संपत्ति के सामयिक बंधक

ब्याज दर

3 वर्ष के बाद पुनर्निर्धारित खंड सहित 10.50% (स्थिर)

भुगतान

बकाया राशि अतिदेय तब मानी जाएगी जब अंतिम उधारकर्ता की मृत्यु हो जाती है / वे अपने घर को स्थायी रूप से छोड़ रहे हों / उसे बेंचना चाहते हों ।
संपत्ति की बिक्री कर ऋण राशि की चुकौती की जाएगी।
विधिक उत्तराधिकारी के पास ऋण की चुकौती एवं हरजाना देने हेतु गृह संपत्ति का विकल्प उपलब्ध है।

अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीक के यूको बैंक की शाखा से संपर्क करें।