प्रेस विज्ञप्ति

 30 सितंबर, 2011 को समाप्त तिमाही का वित्तीय परिणाम

वित्तीय वर्ष 12 की द्वितीय तिमाही में 94.12% वृद्धि से ब्याज आय 231करोड़ रु. हो गई।
वित्तीय वर्ष 2012 की द्वितीय तिमाही में ब्याज आय 28.95% बढ़कर 3528 करोड़ रु. हो गई ।
वित्तीय वर्ष 2012 की द्वितीय तिमाही में अग्रिम प्रतिलाभ बढ़कर 11.43% हो गया (वित्तीय वर्ष 11 की द्वितीय तिमाही में 9.91% )
सितंबर, 2011 में जमाराशि 313, 321 करोड़ रु. (वर्ष दर वर्ष वृद्धि 8.52 % )
सितंबर, 2011 में अग्रिम 97, 278 करोड़ रु. (वर्ष दर वर्ष वृद्धि 12.88 % ) 

सितंबर, 2011 को समाप्त तिमाही के कार्यनिष्पादन की विशिष्टाएं

लाभ

  • तिमाही के दौरान कुल आय में 25.83% की वृद्धि एवं प्रावधान में 18.09% की गिरावट से वर्ष 2011-12 की द्वितीय तिमाही में वर्ष दर वर्ष 94.12%  की वृद्धि दर्ज करते हुए बैंक को 231 करोड़ रु. शुद्ध लाभ हुआ ।

कारोबार

मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए बैंक ने करोबार के समेकन, ग्राहक अधिग्रहण एवं कासा में वृद्धि पर घ्यान दिया जबकि थोक जमा को कम किया गया। इसके अतिरिक्त, बकायों की वसूली पर विशेष ध्यान देते हुए अनर्जक आस्ति प्रबंध/ समावेशन को विशेष महत्व दिया गया। इस पृष्ठभूमि में

  • हमारा कुल कारोबार सितंबर, 2010 के 207,178 करोड़ रु . की तुलना में सितंबर, 2011 में 228,590 करोड़ रु. हुआ जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 10.34% की वृद्धि दर्शाता है।
  • बैंक की वैश्विक जमा सितंबर, 2010 के अंत के  121,001  करोड़ रु. से 8.52% की वृद्धि करते हुए सितंबर, 2011 के अंत में 131,312  करोड़ रु. हो गई।
  • कासा जमा पिछले वर्ष के 28,803 करोड़ रु. की तुलना में सितंबर, 2011 में बढ़कर 32,044 करोड़ रु. हो गई जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 11.25 % की वृद्धि दर्शाती है जिसमें चालू जमा में 19.16% की एवं बचत जमा में  9.49% की वृद्धि शामिल है।
  • बैंक का वैश्विक अग्रिम सितंबर, 2010 के अंत के 86,177 करोड़ रु. से बढ़ कर सितंबर, 2011 के अंत में 97, 278 करोड़ रु. हो गया जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.88 % की वृद्धि दर्शाता है।
  • ऋण जमा अनुपात सितंबर, 2010 के 71.22 %  की तुलना में सितंबर, 2011 में बढ़कर 74.08 % हो गया।

आय

ब्याज दर के बढ़ती परिदृश्य में जमा लागत, शुद्ध ब्याज एवं शुद्ध ब्याज मार्जिन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा यद्यपि बैंक का अग्रिम से प्रतिलाभ में वृद्धि हुई।

  • वित्तीय वर्ष, 2012 की द्वितीय तिमाही में ब्याज आय (वर्ष दर वर्ष ) में 28.95% अच्छी संवृद्धि के फलस्वरूप कुल आय में 25.83 % की वृद्धि दर्ज कर यह 3731 करोड़ रु. हो गई।
  • वित्तीय वर्ष, 2012 की द्वितीय तिमाही में कुल व्यय में 33.63 % की वृद्धि हो कर यह 3020 करोड़ रु. हो गया जिसका मुख्य कारण जमा पर प्रदत्त ब्याज में 45.13 % की वृद्धि रही हलांकि संस्थापना व्यय में 12.73 %  की कमी आई ।

महत्वपूर्ण अनुपात

  • प्रति शेयर अर्जन (वार्षिक नहीं) एक वर्ष पहले के 6.91 की तुलना में सितंबर, 2011 में बढ़कर 8.34 हो गया ।
  • आरओए 0.36 से बढ़कर 0.60 ( तिमाही दर तिमाही )  एवं   0.57 से बढ़कर  0.67
    ( छमाही दर छमाही) हो गया।
  • अग्रिम से प्रतिलाभ पिछले वर्ष की इसी अवधि के 9.91% की तुलना में वित्तीय वर्ष, 2012 की द्वितीय तिमाही में 11.43 %  हो गया जो वर्ष दर वर्ष  आधार पर 15.34% की वृद्धि दर्शाता है।
  • बासेल -II के अंतर्गत बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 13.55% था (टीयर- I पूंजी :   8.59 % :  टीयर-II पूंजी : 4.96%)।

तिमाही दर तिमाही आनुक्रमिक कार्यनिष्पादन

  • कुल आय में पिछले जून, 2011 तिमाही के आंकड़ों (3731 करोड़ रु.) की तुलना में चालू तिमाही के दौरान 1.49 %  का वृद्धि हुई।
  • पिछली तमाही (2.46%) की तुलना में शुद्ध ब्याज मार्जिन (2.84%) में 15.45% की वृद्धि दर्ज की गई  ।
  • तिमाही दर तिमाही आधार पर अग्रिम पर प्रतिलाभ (11.43%) में 5.15% की वृद्धि हुई।
  • तिमाही दर तिमाही आधार पर आय की तुलना में लागत अनुपात (41.42%) में  4.93 %  की कमी आई।

डेलिवरी चैनेल

  • दिनांक 30.09.2011  की स्थिति के अनुसार बैंक की कुल देशी शाखाओं की संख्या 2231 एवं विदेश स्थित शाखाओं की संख्या 4 हो गई ।
  • 721 एटीएम लगभग 15.78 लाख एटीएम / वीजा डेबिट कार्डधारकों को सुविधा प्रदान कर रही हैं।
  • बैंक ने अंतर बैंक मोबाइल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) आरंभ किया है।

नई पहलें

  • वित्तीय वर्ष 2012 के प्रथम छमाही में 8.67 लाख नए कासा खाता खोले गए।
  • विद्यमान 26  रिटेल लोन हब के अतिरिक्त और 12 नए रिटेल लोन हब खोले गए हैं।
  • एमएसई क्षेत्र के अंतर्गत ऋण प्रस्तावों को प्रायोजित करने के लिए बैंक ने राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के साथ समझौता करार को नवीकृत किया है।
  • एटीएम के माध्यम से प्रत्यक्ष कर भुगतान का कार्य आरंभ हो गया है।

कोलकाता
दिनांक : 31.10.2011

 


प्रेस विज्ञप्ति

 30 जून, 2011 को समाप्त तिमाही का वित्तीय परिणाम

वित्तीय वर्ष 12 की प्रथम तिमाही में 27.28% वृद्धि से ब्याज आय 3401करोड़ रु. हो गई
वित्तीय वर्ष 2012 की प्रथम तिमाही में अग्रिम प्रतिलाभ बढ़कर 10.87% हो गया (वित्तीय वर्ष 11 की प्रथम तिमाही में 9.85% )
वित्तीय वर्ष 2012 की प्रथम तिमाही में शुद्ध लाभ में 12.42% की वृद्धि होकर यह 292 करोड़ रु. हो गया
वित्तीय वर्ष 2011 की प्रथम तिमाही में जमाराशि 127, 534 करोड़ रु. (वर्ष दर वर्ष वृद्धि 7.28 % )  
वित्तीय वर्ष 2011 की प्रथम तिमाही में अग्रिम 96,092 करोड़ रु. (वर्ष दर वर्ष वृद्धि 17.55 % )  

जून, 2011 को समाप्त तिमाही के कार्यनिष्पादन की विशिष्टाएं

लाभ

  • तिमाही के दौरान प्रावधान में 17.14% की गिरावट को शामिल करते हुए वर्ष 2011-12 की प्रथम तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष 12.42%  की वृद्धि को दर्ज करते हुए 292 करोड़ रु. हुआ ।

कारोबार

  • हमारा कुल कारोबार जून, 2010 के 200,623 करोड़ रु . की तुलना में जून, 2011 के में 223,626 करोड़ रु. हुआ जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 11.47% की वृद्धि दर्शाता है।
  • कासा जमा पिछले वर्ष के 27,318 करोड़ रु. की तुलना में जून, 2011 में बढ़कर 30841 करोड़ रु. हो गई जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.90 % की वृद्धि दर्शाती है जिसमें चालू जमा में 30.48% की एवं बचत जमा में  9.14% की वृद्धि शामिल है।
  • बैंक का अग्रिम जून, 2010 के अंत के 81,747 करोड़ रु. से बढ़ कर जून,2011 के अंत में 96,092 करोड़ रु. हो गया जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 17.55% की वृद्धि को दर्शाता है।
  • ऋण जमा अनुपात जून, 2010 के 68.77%  की तुलना में जून, 2011 में बढ़कर 75.37 % हो गया।

आय

  • वित्तीय वर्ष, 2012 की  प्रथम तिमाही में ब्याज आय में अच्छी संवृद्धि के फलस्वरूप कुल आय में 28.44 % की वृद्धि दर्ज करते हुए यह 3676 करोड़ रु. हो गई ।
  • वित्तीय वर्ष, 2012 की प्रथम तिमाही में अन्य आय में 275 करोड़ रु. की संवृद्धि हुई जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 44.74 % की वृद्धि दर्शाती है जिसमें वर्ष पर वर्ष आधार पर बट्टे डाले गए खाते से हुई वसूली में 142.86 %  की वृद्धि एवं व्यापार में  165.63 % की वृद्धि शामिल है।

महत्वपूर्ण अनुपात

  • जून,2011 में सकल अनर्जक परिसंपत्ति अनुपात बढ़कर 3.50 % हो गया जबकि शुद्ध अनर्जक परिसंपत्ति अनुपात 2.15% रहा।
  • अग्रिम से प्रतिलाभ पिछले वर्ष की इसी अवधि के 9.85% की तुलना में वित्तीय वर्ष, 2011 की प्रथम तिमाही में 10.87 %  रहा जो वर्ष दर वर्ष  आधार पर 10.36% की वृद्धि दर्शाता है।
  • जमा लागत वित्तीय वर्ष, 2011 की प्रथम तिमाही के 5.44% की तुलना में वित्तीय वर्ष,11 की प्रथम तिमाही में बढ़कर 7.24 % हो गई ।
  • बासेल -II के अंतर्गत बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 13.51% था (टीयर- I पूंजी :   8.52 % :  टीयर-II पूंजी : 4.99%)।

तिमाही दर तिमाही अनुक्रमिक कार्यनिष्पादन

  • कुल आय पिछले मार्च, 2011 के आंकड़ों (3362 करोड़ रु.) की तुलना में चालू तिमाही के दौरान बढ़कर 9.34% हो गई।
  • पिछली तमाही (227 करोड़ रु.) की तुलना में शुद्ध लाभ (292 करोड़ रु.) में 28.63% की वृद्धि हुई जिसमें परिचालन व्यय में 15.08% की गिरावट एवं प्रावधान में 9.89% कमी दर्ज की गई ।
  • तिमाही दर तिमाही आधार पर वाईओए, आरओए एवं एनआईएम में क्रमश: 10.24%, 20.97%  एवं 6.03%  की वृद्धि दर्ज हुई।

डेलिवरी चैनेल

  • दिनांक 30.06.2011  की स्थिति के अनुसार बैंक की कुल देशी शाखाओं की संख्या 2209 एवं विदेश स्थित शाखाओं की संख्या 4 हो गई ।
  • 677 एटीएम लगभग 14.41 लाख एटीएम / वीजा डेबिट कार्डधारकों को सुविधा प्रदान कर रही हैं।
  • बैंक ने बायोमेट्रिक कार्डधारकों को सुविधा प्रदान करने हेतु बायोमेट्रिक एटीएम संस्थापित किए हैं।

नई पहलें

  • जहां वीबीवी स्वीकार्य है वहां बैंक के डेबिट कार्डों के माध्यम से आन लाइन भुगातन करने हेतु 1 अप्रैल, 2011 से वीजा (वीबीवी) सुविधा द्वारा प्रमाणित को विजा डेबिड कार्ड के साथ समाविष्ट किया गया है।
  • यूको ई-ट्रेड (आन लाइन शेयर ट्रेडिंग) 1  अप्रैल,  2011 से शारंभ किया गया है।
  • बैंक ने दो प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनियों यथा बड़ौदा पायोनियर एसेट मैनेजमेंट कंपनी एवं एसबीआई फंड मैनेजमेंट कंपनी के म्यूचुअल फंड उत्पादों को अपनी शाखाओं के माध्यम से बिक्री हेतु वितरण करार अनुबंध किया है।

आगामी नई पहलें

  • अंतर बैंक मोबाइल भुगतान सेवा (आईएसपीएस)
  • यूको प्रिपेड कार्ड
  • यूको पीओएस टर्मिनल की शुरुआत
  • सेल्फ सर्विंग बैंकिंग लॉबी
  • रेलवे टिकटों की ऑन लाइन बुकिंग

कोलकाता
दिनांक : 27.07.2011

Go Top